फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO caught two tractor-trolleys carrying illegal mining

Meerut News: अवैध खनन कर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को सीओ ने पकड़ा

Sun, 25 Jan 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
CO caught two tractor-trolleys carrying illegal mining
सीओ द्वारा अवैध खनन के आरोप में पकडी गई ट्रैक्टर ट्राली। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों पर शनिवार की रात सीओ पंकज लवानिया स्वयं सड़क पर उतरे और मेरठ रोड पर अवैध खनन कर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़कर थाना पुलिस को सौंपा। सीओ ने थाना प्रभारी सहित पुलिस को जमकर फटकार लगाई।
क्षेत्र में अवैध खनन का काम बेखौफ धड़ल्ले से हो रहा है। बिना किसी आदेश के धरती का सीना खनन माफियाओं द्वारा छलनी किया जा रहा है। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस प्रशासन से की जा रही थी। माफिया रात के अंधेरे में बेखौफ होकर खनन कर वाहनों को थाने और पुलिस चौकी के आगे से लेकर गुजर रहे थे।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सीओ पंकज लवानिया शनिवार की रात अवैध खनन रोकने के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने मेरठ रोड पर अवैध खनन कर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ लिया। पकड़े गए एक ट्रैक्टर पर नंबर तक नहीं था। अवैध खनन में पकड़े जाने की सूचना पर थाना प्रभारी पूनम जादौन व बस स्टैंड पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा। जिनको सीओ ने जमकर फटकार लगाई और अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश थाना प्रभारी को दिए। वहीं पकड़ी गई दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को थाना पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed