Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi to visit Meerut on the 14th; will address 3,000 ex-servicemen at Kulwant Singh Stadium

यूपी: 14 को मेरठ आएंगे सीएम योगी, कुलवंत सिंह स्टेडियम में तीन हजार पूर्व सैनिकों को करेंगे संबोधित

Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
सार

Meerut News: राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे आएंगे और पूर्व सैनिक और उनके परजिनों को संबोधित करेंगे। ये विशुद्ध रूप से सेना का कार्यक्रम होगा 
 

विज्ञापन
CM Yogi to visit Meerut on the 14th; will address 3,000 ex-servicemen at Kulwant Singh Stadium
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : up gov yt channel

विस्तार

कुलवंत सिंह स्टेडियम में 14 नवंबर को मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और भाजपा तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


Trending Videos

सोमेंद्र तोमर ने कहा कि अगस्त में रक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस रैली को कराने का आग्रह किया था। इसे स्वीकार कर लिया गया। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर-घर से लोग सेना में हैं। भारी संख्या में लोग सेना से जुड़े हैं। ऐसे में रैली का आयोजन किया जा रहा है। वन ब्लॉक वन सैनिक का भी हमारी सरकार प्रस्ताव ला रही है। ये युवाओं को ट्रेनिंग देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे आएंगे और पूर्व सैनिक और उनके परजिनों को संबोधित करेंगे। ये विशुद्ध रूप से सेना का कार्यक्रम होगा और इसमें तीन हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक शामिल होंगे। इस दौरान सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, आदि मौजूद रहे। 

ये भी देखें...
यूपी: 'भाजपा से गठबंधन है, लेकिन हम हिंदू-मुस्लिम को साथ लेकर चलने वाले', रालोद के बड़े नेता ने दिया बयान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed