फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Meerut visit: Route diverted, security chalked out, security agencies also alert

सीएम योगी का मेरठ दौरा: रूट डायवर्ट, सुरक्षा चाक चौबंद, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी डाला डेरा

Tue, 10 May 2022 11:56 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 May 2022 11:56 AM IST
सार

मेरठ में सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज विक्टोरिया पार्क के कार्यक्रम से ही नौचंदी मेले में अवस्थापना से कराए जा रहे कार्यों का लोकार्पण करेंगे। पहली बार नौचंदी मेले का लोगो भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
CM Yogi Meerut visit: Route diverted, security chalked out, security agencies also alert
सीएम योगी मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एडिशनल एसपी और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इंटेलीजेंस एजेंसी ने भी मेरठ में डेरा डाल लिया है। जहां भी मुख्यमंत्री जाएंगे, वहां निकलने तक वाहनों को रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर मेरठ पुलिस लाइन में शाम को 4.35 बजे उतरेगा। इसके बाद तय की गई जगहों पर मुख्यमंत्री जाएंगे। पुलिस लाइन में हैलीपैड को लेकर काम पूरा हो चुका है और वहां की सड़कों को भी मात्र कुछ ही घंटों में दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के लिए एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी विक्टोरिया पार्क पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी
एडिशनल एसपी     - 4
सीओ                - 9
इंस्पेक्टर             - 20
दरोगा               - 100
सिपाही              - 500
महिला कांस्टेबल    - 200
ट्रैफिक पुलिस        - 100
पीएसी               - 5 कंपनी

सीएम दौरे में लगाए 27 अधिकारी, आठ को रखा गया रिजर्व
सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे की जिम्मेदारी 27 अधिकारियों को सौंपी गई है। आठ अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है। पुलिस लाइन में एडीएम एलए एसए सिद्दीकी, शहीद स्मारक पर एसडीएम सदर संदीप भागिया, विक्टोरिया पार्क में एसडीएम सरधना सूरज पटेल को जिम्मेदारी दी है। आठ अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: दौरा: मुख्यमंत्री जी क्रांति के शहर को वीरगाथाएं सहेजने के लिए तीन करोड़ भी नहीं मिले,आपके प्रोजेक्ट में शामिल शूटिंग रेंज भी अटकी

नौचंदी मेले का लोगो जारी, सीएम कार्यो का करेंगे लोकार्पण 
सीएम योगी आदित्यनाथ विक्टोरिया पार्क के कार्यक्रम से ही नौचंदी मेले में अवस्थापना से कराए जा रहे कार्यों का लोकार्पण करेंगे। पहली बार नौचंदी मेले का लोगो भी जारी किया गया है। 
 
नौचंदी मेले का उद्घाटन मंडलायुक्त ने परंपरागत ढंग से होली के बाद दूसरे रविवार 27 मार्च को कर दिया था। बुलंदशहर में चल रही नुमाइश की दुकानें, झूले और सर्कस आदि 20 अप्रैल तक नौचंदी मेले में आनी थी, लेकिन बीस दिन बाद भी मेले में कोई दुकान नहीं लग सकी है। 

शहीद स्मारक और जली कोठी इलाका चकाचक  
सीएम के आने की तैयारियों में नगर निगम ने सभी इलाकों में सफाई करके रंग बिरंगा चूना डाला और गमले सजाए हैं। डिवाइडरों की पुताई और पेंटिंग का काम किया गया है। विक्टोरिया पार्क से सर्किट हाउस, कचहरी से शंकर आश्रम मार्ग, कमिश्नरी चौराहा से बच्चा पार्क, छतरी वाला पीर, जलीकोठी, शहीद स्मारक तक सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया गया। कई जगह दीवारों पर चित्रकारी की गई। एमडीए ने भी कई जगह गमले रखवाए। होर्डिंग भी हटाए गए। 
  
कमिश्नरी आवास चौराहे पर लगाई स्क्रीन 
नगर निगम ने कमिश्नरी आवास चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन लगाई है जिस पर सात चौराहों पर लगाए आईटीएमएस का डिस्प्ले होगा। सीएम यहीं आईटीएमएस देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed