{"_id":"688e83f28729b7139e013a9c","slug":"cm-will-do-bhumi-pujan-of-integrated-township-meerut-news-c-14-1-mrt1050-935382-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के लिए तैयार हो रहा मंच, न्यू टाउनशिप का होगा भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के लिए तैयार हो रहा मंच, न्यू टाउनशिप का होगा भूमि पूजन
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर में आ जाएंगे। मोहिउद्दीनपुर-छज्जूपुर मार्ग पर मंच तैयार किया जा रहा है। शनिवार को देर रात तक जर्मन हैंगर के जरिए मंच तैयार किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ऊर्जा भवन में समीक्षा बैठक करेंगे।
शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के साथ ही आवास एवं विकास परिषद, विकास भवन, कलक्ट्रेट आदि में योजनाओं की प्रगति को लेकर कर्मचारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।
इस टाउनशिप के लिए मोहिउद्दीनपुर, छज्जूपुर, कायस्थ गावड़ी और इकला गांवों की जमीन किसानों से सहमति के आधार पर खरीदी जा रही है। पहले फेज के अंतर्गत मेडा द्वारा 142 हेक्टेयर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जानी है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप को 31 जोन में विकसित किया जाएगा, जो एनसीआर का केंद्र होगी। अभी तक शासन इस टाउनशिप के लिए 850 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। करीब 800 करोड़ रुपये से 123 हेक्टेयर जमीन खरीद हो चुकी है और फेंसिंग लगाकर जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को मोहिउद्दीनपुर-छज्जूपुर मार्ग पर मंच बनाने का काम चलता रहा। जर्मन हैंगर तकनीक के जरिए मंच बनाया जा रहा है। अधिकारियों व भाजपा नेताओं के मुताबिक अभी तक लिखित में आदेश नहीं आया है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे मंच वाले स्थान पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। अगर बादल और बारिश के हालात बनते हैं, तो परतापुर हवाई पट्टी पर वह उतरेंगे और सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
यहां न्यू टाउनशिप का भूमि पूजन व शिलान्यास होगा। इसके बाद वह चॉपर से पुलिस लाइन में लैंडिंग करेंगे और ऊर्जा भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। सवा चार बजे वह पुलिस लाइन से वापसी के लिए उड़ान भरेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका-मुआयना भी किया। कान्हा गोशाला में भी उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं और सुधार के निर्देश दिए।