फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM asked for the report of deposits

सीएम ने मांगी जमातियों की रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
CM asked for the report of deposits
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी में आए तब्लीगी जमात के लोगों और विदेश से आए 180 लोगों की रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज के आसपास का बीटीएस उठाने के बाद सर्विलांस टीमों ने वहां से वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में पहुंचे तब्लीगी जमातियों की सूची बनाई थी। इनकी संख्या करीब 9 हजार थी, जिनमें मेरठ जोन के आठ जिलों में करीब 5200 जमाती पहुंचे थे। लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट अभी तक शासन तक नहीं पहुंचने पर बृहस्पतिवार को सीएम ने इन जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों का रिकॉर्ड तलब कर लिया। बताया जा रहा है कि इस जमातियों और लोगों की सीएम द्वारा गठित टीम निगरानी करेगी। एडीजी जोन प्रशांत कुमार के अनुसार शासन को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। विदेश के 180 लोगों के मुकदमे दर्ज कर और उनके पासपोर्ट जब्त कर इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई है। जिन विदेशी लोगों का क्वारंटीन समय पूरा हो चुका है, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार उनका क्वारंटीन समय 14 दिन और बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed