फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clue of accused of firing on doctor

चिकित्सक पर गोली चलाने के आरोपियों का सुराग नहीं

Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Clue of accused of firing on doctor
चिकित्सक पर गोली चलाने के आरोपियों का सुराग नहीं
विज्ञापन

फलावदा। गांव महलका में चिकित्सक पर हमला करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

महलका गांव में मरीज बनकर आए बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर जानलेवा हमला कर डा. मूलचंद को घायल कर दिया था। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस तीन दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के लिए आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। इस वारदात में चिकित्सक पर गोली चलाने के पीछे बदमाशों का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने रंजिशन या लूटपाट के उद्देश्य से डॉक्टर पर गोली चलाई थी। चिकित्सक पर हमले के पीछे बदमाशों का मकसद क्या है, यह उनके पकडे़ जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी राकेश पुंडीर का कहना है कि घटना का खुलासा शीघ्र ही होने की संभावना है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed