{"_id":"5efa50b58ebc3ea1a14615e2","slug":"closed-market-declared-hotspot-in-hastinapur-mawana-news-mrt4886891137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में निकले पॉजिटिव व्यक्ति से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में निकले पॉजिटिव व्यक्ति से मचा हड़कंप
विज्ञापन
पॉजिटिव मिले मरीज के परिजनों को होम क्वारंटीन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की सिविल लाइन ए ब्लॉक कॉलोनी में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज खरखौदा भिजवाया और परिजनों को होम क्वारंटाइन कराया। वहीं, पुलिस की मदद से कस्बे को हॉट स्पॉट घोषित किया। वहीं, बाजार को बंद करा दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रक्षित सिंह ने बताया कि सिविल लाइन में पोस्ट ऑफिस के समीप रहने वाला एक व्यक्ति तीन दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। उसमें लक्षण दिखाई देने पर सोमवार को सीएचसी पर जांच की गई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद टीम के डॉ. प्रथमेश ने पॉजिटिव व्यक्ति के चार परिजनों समेत अन्य तीन किराएदारों को क्वारंटीन किया। इसके बाद कस्बे को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया। वहां डॉ. रक्षित सिंह और डॉ. प्रथमेश सिंह के साथ थाने के एसआई हरीश कुमार ने कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित होते ही बाजार को तुरंत बंद करा दिया। कस्बे में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डॉ. रक्षित सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति की सीएचसी में रविवार को स्क्रीनिंग की गई थी इसके बाद सोमवार को जांच की गई। जिसमें वह पॉजिटिव मिला। इसके बाद उपचार के लिए उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
19 सैंपल लेकर की गई जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रथमेश सिंह ने बताया कि सोमवार को सीएचसी में 19 लोगों के सैंपल लेकर जांच किए गए थे। जिनमें से एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
इनका कहना
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि सोमवार को कस्बे में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे आइसोलेट किया जा चुका है
इनका कहना है
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके बाद कस्बे का बाजार बंद करा दिया है। वहीं, अधिकारियों का आदेश मिलने के बाद मंगलवार को बाजार बंद रखने के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।