फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clip of girl dancing with dog in government premises goes viral

Meerut News: सरकारी परिसर में कुत्ते के साथ युवती का डांस करते हुए क्लिप वायरल

Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clip of girl dancing with dog in government premises goes viral
कुत्ते के डांस करती युवती। स्रोत: सोशल मीडिया
परतापुर थाने का बताया जा रहा है, जानकारी जुटा रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोशल मीडिया पर सरकारी भवन के परिसर में एक युवती का कुत्ते के साथ डांस करते हुए वीडियो क्लिप वायरल हुई है। वायरल क्लिप परतापुर थाने की बताई जा रही है। इसके सामने आने पर पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो थाने का होने पर युवती को नोटिस भेजा जाएगा।
वीडियो में युवती एक काले रंग के कुत्ते के साथ थाने जैसे सरकारी भवन के परिसर में नाचती दिख रही है। बैकग्राउंड में गीत चल रहा है। कुत्ता भी युवती के साथ डांस कर रहा है। यह परिसर परतापुर थाने का बताया जा रहा है। वीडियो पर आयशा पंडत भी लिखा हुआ है। बताया गया कि यह युवती एक पेट्रोल पंप पर काम करती है और रोजाना रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इसके बाद युवती ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो हटा दिया। बता दें इससे पहले भी जिले में मशहूर होने के लिए अजीब हरकतें करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि यह वीडियो किस जगह का है और कब बनाया गया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यदि थाना परिसर में वीडियो बनाया गया है तो युवती को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed