{"_id":"6845d2a03c601bc0360dd06d","slug":"climbed-on-high-tension-line-pole-due-to-non-receipt-of-compensation-meerut-news-c-72-1-smrt1021-135000-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा नहीं मिलने पर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा नहीं मिलने पर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा
विज्ञापन
मेरठ । गंगानगर एक्सटेंशन योजना में अभी तक भी कुछ किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया, जिसके चलते किला रोड स्थित बीएनजी स्कूल के ठीक सामने रिंग रोड के समीप अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसान मनोज पुत्र प्रेमपाल निवासी सिविल लाइन रविवार दोपहर को शराब के नशे में धुत होकर 33000 केवी के खंभे पर चढ़ गया। आत्महत्या की धमकी देने लगा। मनोज का कहना था कि मेरठ विकास प्राधिकरण ने उनकी जमीन गंगानगर योजना में एक्वायर कर ली है। इसके बाद उसे कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। पुलिस ने मनोज को खंभे से उतारने की कोशिश की। जैसे ही मनोज खंभे से उतर रहा तभी अचानक गिरने से मामूली रूप से चोटिल हो गया।
भाई के खिलाफ दर्ज कराई मारपीट व संपत्ति पर कब्जे के प्रयास की रिपोर्ट
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर निवासी मोहम्मद नसीम ने अपने भाई सलीम के खिलाफ मारपीट व संपत्ति पर कब्जे के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि व मानसिक रूप से असंतुलित और बोलने-सुनने में अक्षम है। उसका भाई आशियाना कॉलोनी में रहता है। तीन जून की शाम उसका भाई घर में अचानक घुस आया और मारपीट करते हुए घसीटा। दीवार पर पटका और बिजली के स्विचबोर्ड पर धक्का दे दिया। मकान में बनी उसकी दुकान पर ताला जड़ दिया। आरोपी घर पर भी ताला लगाने का प्रयास में था, लेकिन मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर ऐसा नहीं कर सका। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -
नाम पूछकर युवक पर किया हमला
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में गृहम कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। पिस्टल दिखाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी निवासी हाशिम ने थाने में तहरीर में बताया कि वह पांच जून को अपने दोस्त अमन के साथ नरहाड़ा गांव में अपने परिचित कैफ के पास गया था। शाम को वापस आते समय गृहम कॉलोनी के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। दोनों से नाम उनके नाम पूछे। हाशिम के नाम बताते ही उसे जमकर पीटा। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद