फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive will be conducted along the highway, ultimatum to several departments in divisional review

Meerut News: हाईवे किनारे स्वच्छता अभियान चलेगा, मंडलीय समीक्षा में कई विभागों को अल्टीमेटम

Sun, 23 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive will be conducted along the highway, ultimatum to several departments in divisional review
मेरठ। कमिश्नरी सभागार में शनिवार को कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कर–करेत्तर, आईजीआरएस, राजस्व वाद, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजना की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मंडल के जिलों में शहरी-ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन

मेरठ मंडल से गुजरने वाले हाईवे के किनारे स्वच्छता अभियान तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि हाईवे पर कूड़े के ढेर और गंदगी दिखने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी एम्बुलेंस का सत्यापन कराया जाए। डग्गामार और मानकविहीन एम्बुलेंस पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कर वसूली और राजस्व प्राप्ति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर वसूली की जाए। आरसी की नियमित समीक्षा की जाए।
विज्ञापन


आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पर कमिश्नर ने कहा, शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। प्रत्येक स्तर पर मॉनीटरिंग में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सर्दी के मौसम को देखते हुए गोशालाओं का मंडल स्तर से सत्यापन कर वहां ठंड से बचाव के आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि जिन योजनाओं में मंडल की रैंकिंग में गिरावट आई है, संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर सुधार करें। इस दौरान मेरठ मंडल के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम, अपर आयुक्त अम्बरीष कुमार बिंद सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed