{"_id":"6a295dc9217250efd105df29","slug":"cleanliness-drive-launched-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-central-government-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105922-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
दौराला - भाजपा की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में पूजा अर्चना करते भाजपाई। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा दौराला मंडल के तत्वावधान में बुधवार को मटौर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। अध्यक्षता भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया, ललित, लाजपाल, डॉ. धनेश, मनोज, बबलू, अंकुर, विपिन, डॉ. ईश्वर, सचिन, राकेश, अक्षय, संजय, प्रद्युम्न आदि मौजूद रहे।