{"_id":"68a1fddc45cd1223220e5894","slug":"cleaners-went-on-strike-after-dispute-with-businessman-in-sadar-meerut-news-c-72-1-mct1004-138910-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर में व्यापारी से विवाद के बाद हड़ताल पर गए सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर में व्यापारी से विवाद के बाद हड़ताल पर गए सफाईकर्मी
विज्ञापन
सब्जी मंडी के व्यापारी से विवाद के बाद सफाई कर्मचारियों को व्यापारी के घर के बाहर कूडा डालने से
दोनों पक्षों ने तहरीर दी, बाद में समझाैता होने पर काम पर लाैटे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर सब्जी मंडी में सफाई को लेकर व्यापारी की कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारी से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सदर थाने में तहरीर दी दी। इसके विरोध में रविवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और जमकर हंगामा किया। उन्होंने व्यापारी की दुकान के आगे कूड़ा डाल दिया। बाद में व्यापारी के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सदर सब्जी मंडी में व्यापारी महेंद्र गुड़ वाले की दुकान के बाहर शनिवार को कैंट बोर्ड का सफाई कर्मचारी पुनीत सफाई कर रहा था। सफाई करने की बात को लेकर सफाई कर्मचारी की व्यापारी से कहासुनी हो गई। इससे मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। रविवार को इसका पता चलते ही सभी सफाई कर्मचारियों ने कैंट क्षेत्र में हड़ताल कर दी और सदर बाजार में जमकर हंगामा किया। उन्होंने व्यापारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसकी दुकान के आगे कूड़ा डाल दिया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने कर्मचारियों को ऐसा करने से रोका। सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, अंकित सिंघल आदि व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के मेरठ कैंट शाखा अध्यक्ष राजू पेंटर समेत कई सफाई कर्मचारी नेता भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने व्यापारी द्वारा माफी मांगने की बात रखी। इसके बाद व्यापारी ने उनसे माफी मांग ली और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सफाई कर्मचारी नेता राजू पेंटर ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर वापस ले ली। सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौट आए।