फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clean chit given to accused of sugarcane committee chairman and history sheeter Virendra, investigation started

गन्ना समिति के चेयरमैन और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र के आरोपियों को क्लीनचिट, जांच शुरू

Tue, 06 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Clean chit given to accused of sugarcane committee chairman and history sheeter Virendra, investigation started
किठौर। 12 दिन पूर्व गांव इंद्रपुरा में गन्ना समिति के चेयरमैन एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने लगातार एक सप्ताह तक पूछताछ के बाद क्लीनचिट दे दी है। पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

24 अप्रैल को शराब के ठेके पर खड़े गन्ना समिति के चेयरमैन और थाने के हिस्ट्रीशीटर गांव इंद्रपुरा निवासी चेयरमैन वीरेंद्र के पेट में गोली लग गई थी। पीड़ित के भाई बालिस्टर की ओर से गांव के ही सात लोगों पर बाइक पर सवार होकर आए लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर जंगल में भूसा ढो रहे सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। गोली लगने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा अस्पताल पहुंचे थे और मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से एक सप्ताह पूछताछ की तथा जांच पड़ताल की। जांच में हमला संदिग्ध पाया गया और सभी आरोपियों को थाने से क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच पूरी होने तक सभी नामजद आरोपी पुलिस की निगरानी में क्षेत्र में ही रहेंगे।
बताया जा रहा है कि चेयरमैन पर हमले में नामजद आरोपी वीर सिंह को 2015 में गोली लगी थी, जिसमें वीरेंद्र और उसके भाई सहित कई साथी नामजद थे। उक्त मामले का मेरठ कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इसके चलते यह साजिश रची गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अपंजीकृत डाॅक्टर की संलिप्तता भी सामने आई है। चेयरमैन वीरेंद्र का आरोपी बसपा पार्टी से संबंध रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed