फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Class IV employees made clerks

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बनाया लिपिक

Tue, 29 Dec 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Class IV employees made clerks
मेरठ। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। सेवानिवृत्त होने से चार दिन पहले भाजपा नेता और एक संस्था ने उनकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है, जिसमें आरोप लगाया है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक इसी माह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने 20 अपात्र कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी का कहना है कि जो आरोप लगे हैं वह गलत हैं। मेरी छवि खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता रामवीर सिंह तोमर ने पूर्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी की शिकायत मंडल आयुक्त मेरठ से की थी। वही सजग प्रहरी संस्था के जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने शासन में शिकायत की। शिकायत पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी व उनके कार्यालय के लिपिक जिगेंद्र सिरोही व विपिन त्यागी ने 20 अपात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक वर्ग में पदोन्नति करने की तैयारी है। इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से धन वसूली की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक 31 दिसंबर को इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। रामवीर सिंह तोमर और कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाया है कि सोमवार को इन कर्मचारियों को लिपिक वर्ग में पदोन्नत कर दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा, राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल गढ़, कार्यालय बीएसए गाजियाबाद, कार्यालय बीएसए बुलंदशहर, कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ, डीआईओएस कार्यालय मेरठ, और बीएसए ऑफिस मेरठ व राजकीय जिला पुस्तकालय मेरठ के कर्मचारी लिपिक बने हैं। इस संबंध में भाजपा नेता और अन्य लोगों ने सोमवार को एक शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है साथ ही वह मंगलवार को मंडलायुक्त से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed