{"_id":"62f39d099c721b173452c373","slug":"class-9-student-stopped-going-to-school-troubled-by-molestation-in-meerut-getting-acid-attack-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, मिल रही एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, मिल रही एसिड अटैक की धमकी
Wed, 10 Aug 2022 05:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Aug 2022 05:27 PM IST
सार
मेरठ में मनचले से तंग आकर एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा का आरोप है कि एक मनचला उसका छह माह से पीछा कर रहा है। दोस्ती करने का दबाव बनाता है। तेजाब डालने की और उठाकर ले जाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले बड़े बड़े दावे खोखले साबित हो रहे हैं। छह माह से एक मनचला नौ की छात्रा को परेशान कर रहा है। उसे उठाने की धमकी दे रहा है, जिससे डरकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। एक मनचला उसका छह माह से पीछा कर रहा है। दोस्ती करने का दबाव बनाता है। तेजाब डालने की और उठाकर ले जाने की धमकी देता है। बेटी ने जब बताया तो उन्होंने विरोध जताया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan: ज्योतिषाचार्य बोले-दूर करें कन्फ्यूजन,11 अगस्त को ही मनाएं रक्षा बंधन, ये है उत्तम मुहूर्त
विज्ञापन
आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। डर के चलते अब बेटी ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। पुलिस से शिकायत की तो आरोपी फरार हो गया है। अब वह छात्रा के परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। अंजान नंबरों से परेशान करता हैं।
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।