फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Class 9 student molested, family members beat up school manager

Meerut News: कक्षा नौ की छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों ने स्कूल में प्रबंधक को पीटा

Tue, 25 Feb 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student molested, family members beat up school manager
सपा कार्यकताओं ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग के लिए थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा ने सोमवार को स्कूल प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और प्रबंधक को जमकर पीटा। पुलिस ने परिजनों से स्कूल प्रबंधक को छुड़ाया और पकड़कर थाने ले गई। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी प्रबंधक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग के लिए परतापुर थाने पर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा परतापुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा ने परिजन को बताया कि सोमवार सुबह वह कक्षा की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर स्कूल प्रबंधक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने स्कूल प्रबंधक से किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और स्कूल से बाहर निकली और घर पहुंच गई।
विज्ञापन

दफ्तर में घुसकर की प्रबंधक की पिटाई
छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। गुस्साए परिजन दोपहर तीन बजे स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधक के ऑफिस में घुसकर उसकी जमकर पिटाई की। शिक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों से आरोपी स्कूल प्रबंधक को छुड़ाया। पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लेकर स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। पुलिस ने अन्य शिक्षकों और छात्रों से भी पूछताछ की। छात्रा की ओर से स्कूल प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
थानेदार से हुई सपाइयों की नोकझोंक
छात्रा के तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से नाराज सपा नेता प्रदीप कसाना, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, बसपा पार्षद प्रशांत कसाना, परिजनों और ग्रामीणों ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परतापुर थानेदार से सपा नेताओं की जमकर नोकझोंक हुई। सपा नेताओं ने पुलिस पर स्कूल प्रबंधक पक्ष के लोगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। प्रदीप कसाना ने कहा कि तहरीर देने के आठ घंटे के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। कहा कि पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है। अगर मुकदमा दर्ज नहीं होता थाने से नहीं हटेंगे। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि छात्रा का परिवार सुबह से थाने में बैठा है, लेकिन पुलिस ने शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि संगीन मामलों को पुलिस को गंभीरता से लेना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने आरोप निराधार बताए
प्रधानचार्या का कहना है कि छात्रा के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है, साजिश के तहत स्कूल प्रबंधक पर स्कूल में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। अन्य शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

सीओ ब्रह्मपुरी आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोपी प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed