फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Class 9 student goes missing under suspicious circumstances

Meerut News: कक्षा नाै का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Fri, 16 Jan 2026 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Class 9 student goes missing under suspicious circumstances
सरधना। क्षेत्र के महादेव गांव से दौराला स्थित अपने घर जाने के लिए निकला कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दौराला निवासी वंश पुत्र रामभरोसे महादेव गांव में अपनी बुआ सीमा पत्नी मोहित के यहां रहकर पढ़ाई करता है। वह सरधना के एक कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार को वंश अपनी बुआ से सौ रुपये लेकर दौराला अपने घर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। जब छात्र के घर न पहुंचने की जानकारी हुई तो परिजनों ने आपस में फोन पर संपर्क किया। पता चला कि वंश अपने घर नहीं पहुंचा है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed