फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clashes, vandalism and firing between two groups during a birthday party at Hotel 22B

होटल 22 बी में जन्मदिन की पार्टी में दो पक्षोें में संघर्ष, तोड़फोड़ और फायरिंग

Fri, 11 Jul 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Clashes, vandalism and firing between two groups during a birthday party at Hotel 22B
मेरठ। छावनी क्षेत्र में स्थित होटल 22 बी में बुधवार देर रात जन्मदिन मनाने आए युवकों के दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने होटल में तोड़फोड़ की। सुरक्षाकर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक पुनीत आहूजा ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं मिली। होटल मैनेजर की सूचना पर लाल कुर्ती पुलिस मौके पर पहुंच कर 24 युवकों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर विष्णु कुमार यादव की ओर से दी गई तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में पुनीत आहूजा, अवि बजाज, दमनजीत सिंह, वंश अरोरा को नामजद कर और 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने चार नामजद समेत 24 पर जानलेवा हमले आदि की धारा में केस दर्ज किया है। गोली चलाने वाले आरोपी पुनीत आहूजा को अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों पक्षों के 12 आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया व अन्य को पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कैंट में हजारी की प्याऊ के पास स्थित होटल 22 बी के जीएम विष्णु कुमार यादव के अनुसार बुधवार दोपहर को वेस्टन कचहरी रोड निवासी दमनजीत सिंह ने अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी के लिए बुकिंग कराई थी। दमनजीत सिंह और उसके करीब 17-18 दोस्त शाम सात बजे जन्मदिन की पार्टी के लिए होटल पहुंच गए। शाम को प्रहलादनगर निवासी अवि बजाज ने भी अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के लिए बुकिंग कराई भी। अवि बजाज और उसके छह दोस्त रात नौ बजे जन्मदिन मनाने होटल पहुंचे थे। दाेनों पक्षों ने अपने-अपने जन्मदिन की पार्टी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी खत्म होने के बाद हुआ झगड़ा
देर रात करीब साढ़ ग्यारह बजे जब दोनों पक्षों की पार्टी खत्म हो गई, तो वो घर जाने लगे। ऊपर से नीचे आते समय रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर कुर्सी उठाकर फेंकनी शुरू कर दी। होटल के सुरक्षाकर्मी आए तो दोनों पक्षों के युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। बताया गया है कि हमलावरों ने शराब भी पी रखी थी।
एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा
दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ाकर कर पीटा। इसी दौरान अवि बजाज के दोस्त पुनीत आहूजा ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग उसने दमनजीत सिंह के दोस्त आनंद निकेतन पल्लवपुरम निवासी वंश अरोरा पर की। इसमें वंश गोली लगने से बाल-बाल बचा। फायरिंग होने पर होटल में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने जनरल मैनेजर को इसकी सूचना दी। इसके बाद जनरल मैनेजर ने लालकुर्ती पुलिस को फायरिंग की जानकारी दी।

अवैध पिस्टल की बरामद
सूचना पर लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से सभी युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। फायरिंग करने वाले पुनीत अहूजा को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की। घटना की जानकारी पाकर पकड़े गए युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे तक वहां हंगामा की स्थिति रही।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वाले प्रहलादनगर लिसाड़ी गेट निवासी पुनीत आहूजा को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। वंश, दमनजीत सिंह, अवि बजाज को नोटिस तामील कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed