फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clashes in two sections in Baghpat, arms waving, four including two women injured

कुत्ता बना फसाद की वजह : बागपत में दो वर्गों में संघर्ष, हथियार लहराए, दो महिला सहित चार घायल

Thu, 24 Jun 2021 01:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Jun 2021 01:20 AM IST
सार

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। थाना इंचार्ज  ने बताया कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Clashes in two sections in Baghpat, arms waving, four including two women injured
घायल महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बालैनी थानाक्षेत्र के गांव दत्तनगर में कुत्ते को ईंट मारने के विवाद में दो वर्गों के लोगों के  बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, साथ ही पथराव भी किया। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे वर्ग के लोगों ने तलवार व तमंचे लहराए और धार्मिक  व भड़काऊ नारे लगाए। मामला दो समुदायों का होने से गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


थाना बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव में बुधवार को जोगेंद्र गिरी के मकान के सामने बैठे कुत्ते को पास के रहने वाले फिरोज ने ईंट मार दी। ईंट जोगेंद गिरी के मकान के अंदर जा गिरी। इसका विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर दोनों वर्गों के लोग भिड़ गए।
विज्ञापन


मौके  पर चीख-पुकार और अफतरातफरी मच गई। घटना में एक पक्ष के यशोदा पत्नी ओमप्रकाश, सविता पत्नी देशराज, सागर  व अनिल  पुत्रगण ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। थाना इंचार्ज  ने बताया कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
चांदीनगर थानाक्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव में बुधवार को बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यामीन के बच्चे सरकारी नल के निकट खेल रहे थे। जिसका टिंकू पक्ष ने विरोध किया। जिससे लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट मे बदल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से यामीन व खलील व दूसरे पक्ष से टिंकू घायल हो गया। घायलों को पिलाना सीएचसी भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed