{"_id":"6a91b41584b743c21f0f0cdf","slug":"clash-involving-sticks-and-clubs-between-two-groups-in-dedupur-seven-injured-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113286-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देदूपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देदूपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव देदूपुर में बिना साइलेंसर की बाइक से मकान के सामने तेज आवाज करने का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
देदूपुर निवासी धर्मेंद्र के अनुसार, पड़ोसी अर्जुन शुक्रवार दोपहर बिना साइलेंसर की बाइक से उनके घर के सामने तेज आवाज कर रहा था। घर में मेहमान होने के कारण जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी के दो भाई आ गए और विवाद बढ़ गया।
वहीं, दूसरे पक्ष के बिजेंद्र का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो धर्मेंद्र पक्ष के लोग उनके भाई अर्जुन से झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मारपीट में एक पक्ष से धर्मेंद्र, बिजेंद्र, सोनू व राघव तथा दूसरे पक्ष से राजन, संगीता व वीरेंद्र घायल हो गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आते ही जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -