{"_id":"6a43eb62f90322948c00f5bf","slug":"clash-between-two-groups-over-vehicle-parking-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112838-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला तकियाकैत में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मंगलवार सुबह उस पर बेलचे और लाठी-डंडों से हमला किया गया।
घायल युवक की पहचान बिलाल अब्बासी के रूप में हुई है। उसकी मां मोमीना ने सरधना थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, बिलाल अपनी गाड़ी में सामान भर रहा था। गाड़ी दौराला सड़क पर श्मशान घाट के निकट खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी तहसीन, अन्नू, इमरान और शमशाद वहां पहुंचे। उन्होंने बिलाल से गाड़ी तुरंत हटाने को कहा। बिलाल ने सामान भरने के बाद गाड़ी हटाने की बात कही, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अन्नू ने बेलचे से बिलाल के सिर पर वार किया। इससे बिलाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों से मारपीट की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -