फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between two groups in Uksiya; seven injured, FIR registered against 10.

Meerut News: उकसिया में दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल, 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Uksiya; seven injured, FIR registered against 10.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में मंगलवार देर रात रास्ता रोकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष से सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उकसिया निवासी अंजू पत्नी रिंकू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के रास्ते में दीपक , उसका भाई चीनू और ऋषिपाल शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंची तो आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रीना पुत्री तेजपाल और ओमकार पुत्र मलखान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा तेजपाल, रिंकू, विकल, शेखर और अंशुल भी घायल हुए। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

अंजू की तहरीर पर पुलिस ने चीनू, पप्पू, दीपक, ऋषिपाल, गुड्डा, रामा और दीपा समेत तीन अज्ञात के खिलाफ हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed