फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between student groups in Ganj Bazaar, seven accused challaned

Meerut News: गंज बाजार में छात्र गुटों में संघर्ष, सात आरोपियों का चालान

Fri, 15 May 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Clash between student groups in Ganj Bazaar, seven accused challaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गंज बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के छात्रों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार भी लहराए गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।
कुछ दिन पूर्व परीक्षा के दौरान दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन उसी रंजिश को लेकर शुक्रवार दोपहर गंज बाजार में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 मिनट तक छात्र सड़क पर भिड़ते रहे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार भी निकाल लिए गए जिससे बाजार में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात छात्रों को हिरासत में लिया है। मौके से कुछ धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए छात्र गांव नवादा और पाली के निवासी हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश में शुक्रवार को फिर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed