बहसूमा। एनएच 34 के लिए किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि के अधिक मुआवजे को लेकर किसान काफी दिनों से मांग कर रहे थे। इसके लिए किसानों ने लोक अदालत के माध्यम से आपस में हुए समझौते की किसानों को जानकारी दी।
बुधवार को कस्बे के मोहल्ला जुमेरात स्थित धर्मशाला में किसानों की हुई बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने लोक अदालत के माध्यम से हुए समझौते की जानकारी दी। किसान कैप्टन सुभाष व कपिल ने बताया कि काफी दिनों से किसान बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे। अब समझौते में किसानों को 540 से 840 रुपये प्रति वर्ग मीटर के मुआवजे पर सहमति बनी बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोक अदालत में आपसी सहमति से हुआ है। इस मौके पर कैप्टन सुभाष प्रवेश जैनर हंसापुर, नरेंद्र सिंह, जयवीर अहलावत, सत्यवीर अहलावत, दिनेश कुमार, राहुल देशवाल, पिंटू देशवाल, सुमित अग्रवाल सहित राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड कलां और मोहम्मदपुर शकिस्त आदि गांवों के किसान रहे।