फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Claim case of hair growing on head Health department put the ball in the police's court

Meerut News: सिर पर बाल उगाने का दावा मामला स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के पाले में डाली गेंद की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ, कोई नहीं मिला

Wed, 18 Dec 2024 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Claim case of hair growing on head

Health department put the ball in the police's court
- पुलिस क्षेत्राधिकारी से को सीएमओ ने लिखा पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिर पर बाल उगाने का दावे करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गेंद पुलिस के पाले में डाल दी है। दरअसल, सिर पर बाल उगाने का दावा करने वालों की तलाश में मंगलवार दोपहर को डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंदऱा जांच करने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उमर गार्डन व समर कॉलोनी में पहुंचे। हालांकि उन्हें वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने सीएमओ को रिपोर्ट दे दी है। सीएमओ ने इस संबंध में लिसाड़ी गेट क्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि अपने स्तर से अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंदऱा ने बताया कि उन्होंने भौतिक निरीक्षण किया है। बताए गए स्थान पर कोई गतिविधि होती हुई नहीं मिली। तीन लोग वहां मिले, जिन्होंने बताया कि तेल से सिर के बाल उगाने का दावा करने वाले लोग 15 दिसंबर को आए थे। इससे पहले कभी नहीं आए। उनके बारे में कोई और जानकारी नहीं मिल सकी। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस करेगी। स्वास्थ्य विभाग को वहां कोई नहीं मिला है। क्षेत्राधिकारी कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सीएमओ ने पत्र लिखा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


यह है मामला
लिसाड़ी गेट की उमर गार्डन व समर कॉलोनी के पास रविवार को कुछ लोगों ने गंजापन दूर कर बाल उगाने का दावा किया था। उन्होंने 300 रुपये का तेल बेचा और तेल को सिर में लगाने के 20 रुपये वसूले। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। तेल लगाने वाले खुद को बिजनौर के बता रहे थे और यह भी कह रहे थे उनके पास देशभर से लोग आते हैं। वह मेरठ में पहली बार आए हैं। दिल्ली में वह सप्ताह में चार दिन दवा लगाते हैं। इसके दो वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंदऱा के नेतृत्व में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed