फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City's air became clean, AQI recorded at 100

Meerut News: शहर की हवा हुई साफ, 100 दर्ज किया गया एक्यूआई

Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
City's air became clean, AQI recorded at 100
मोदीपुरम। शहरवासियों ने 38 दिन बाद साफ हवा में सांस ली है। मेरठ का एक्यूआई 100 दर्ज किया गया जो अच्छी श्रेणी में आता है। करीब दो माह से हवा खराब चल रही थी। अब हवा तेज चलने से प्रदूषण गायब हो गया।
विज्ञापन


29 सितंबर को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 46 दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण में बढ़ोतरी होती चली गई। दो दिन से हवा तेज चली और धूप खिली तो प्रदूषण गायब हो गया। करीब 38 दिन बाद मेरठ का एक्यूआई 100 दर्ज किया गया है। यह सामान्य श्रेणी में आता है। इससे पूर्व 29 सितंबर को शहर का एक्यूआई 46 दर्ज किया गया था। शहर में गंगानगर 81, जयभीमनगर 122 पल्लवपुरम 97, दिल्ली रोड 75, बेगमपुल 105 दर्ज किया गया।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर में करीब 10 से 12 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 8 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा, ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। दिन में हवा का रुख तेज रहेगा और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed