{"_id":"6aa6f0d105906bc48b07c7e7","slug":"city-transport-bus-service-strike-called-off-four-buses-hit-the-routes-in-the-evening-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1300535-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की हड़ताल खत्म, शाम को रूट पर निकली चार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की हड़ताल खत्म, शाम को रूट पर निकली चार बसें
विज्ञापन
लोहियानगर में स्थित इलेक्ट्रोनिक बस डिपो में चल रही हड़ताल के तीसरे दिन धरनारत परिचालकों से वा
मेरठ। तीसरे दिन मांग पूरी होने पर मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा के परिचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी। बावजूद इसके रविवार शाम पांच बजे केवल चार इलेक्ट्रिक बसें ही सड़कों पर उतारी गईं। सोमवार को लोहियानगर डिपो से सभी 50 बसों का संचालन शुरू होगा। इसी के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक और वोल्वो बसें मिलने लगेंगी।
शुक्रवार सुबह लोहियानगर में सिटी ट्रांसपोर्ट बस डिपो के गेट पर टेंट लगाकर बस परिचालकों ने धरना शुरू किया था। एसएस इंटरप्राइजेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उसी दिन परिचालकों को समझाकर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन परिचालक वेतन वृद्धि करने, बसों से कैमरे की निगरानी खत्म करने, विश्राम कक्ष में कूलर लगाने, शौचालय साफ कराने को लेकर हड़ताल पर अड़े रहे। शुक्रवार से रविवार पांच बजे तक एक भी बस सड़कों पर नहीं उतरी। धरना स्थल पर परिचालकों की सुध लेने के लिए प्रशासन से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। रविवार दोपहर 12:30 बजे सरधना विधायक अतुल प्रधान लोहियानगर में धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिचालकों को उनका अधिकार दिलाने का आश्वासन दिया। कमिश्नर, एडीएम, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज और पुलिस अधिकारियों से फोन पर उन्होंने बात की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एआरएम फाइनेंस, एआरएम सचिन सक्सेना, दुष्यंत कुमार, पुलिस अधिकारी, एसएस इंटरप्राइजेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी नारायण शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों -परिचालकों के बीच एक घंटे तक चली वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कराई।
इनसेट
अब 3.70 रुपये प्रति किमी मिलेगा पारिश्रमिक, हर छह माह में होगी बढ़ोतरी
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि परिचालकों से 20 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा कराई जाएगी। हर छठें माह पारिश्रमिक में 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से बढ़ोतरी भी की जाएगी। अभी तक परिचालकों के खाते में 3.55 रुपये प्रति किमी के हिसाब से पारिश्रमिक भेजा जाता था, लेकिन अगले माह से 3.70 रुपये प्रति किमी के हिसाब से दिया जाएगा। विश्राम कक्ष में कूलर लगाए जाएंगे और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। कंपनी के निर्णय पर अजय कुमार, सागर गुप्ता, कवींद्र, अभिषेक, राहुल कटारिया, प्रफुल्ल आर्य, अनुज कुमार, नितिन ठाकुर आदि समेत सभी परिचालकों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
000
बसों में निगरानी के लिए लगे रहेंगे कैमरे
बस में कैमरों की निगरानी खत्म करने की परिचालकों की मांग को प्रशासनिक अधिकारियों ने खारिज कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज, एआरएम फाइनेंस आरके वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बसों में कैमरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
अतुल बोले, सरधना और हस्तिनापुर तक बस चलाने को अधिकारियों से करेंगे बात
परिचालकों ने सरधना विधायक अतुल प्रधान के सामने कम मानदेय कम मिलने की बात रखी। कहा कि मानदेय प्रति किमी सफर के हिसाब से मिलता है। शहर में जाम रहने के कारण कम किमी बस चलती है। जिसके कारण सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल पाता है। पहले सिटी ट्रांसपोर्ट की बसें सरधना, हस्तिनापुर और मोदीनगर तक जाती थीं। अधिक आय होती थी और परिचालकों को भी मानदेय सम्मानजनक मिलता था। विधायक अतुल प्रधान ने परिचालकों की समस्या सुनने के बाद कहा कि वह शीघ्र ही कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के सामने यह बात रखेंगे। सरधना और हस्तिनापुर तक के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को चलवाने का प्रयास किया जाएगा।
कोट
परिचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से सभी बसें सुबह 5:45 बजे लोहियानगर डिपो से निकलनी शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सचिन सक्सेना, एआरएम, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा।