फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Church decorated with colorful lights, prayer meetings held

Meerut News: रंग-बिरंगी लाइटों से सजे गिरजाघर, हुईं प्रार्थना सभाएं

Mon, 25 Dec 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 25 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Church decorated with colorful lights, prayer meetings held
सहारनपुर। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में उत्साह है। महानगर के गिरजाघर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। इसके साथ ही रविवार की रात 11 से 12 बजे तक प्रार्थना सभा हुई और सांता क्लॉज ने उपहार वितरित किए।
विज्ञापन


महानगर में मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च, मेथोडिस्ट चर्च, कोर्ट रोड स्थित सिकरेट हॉट चर्च, गिल कॉलोनी स्थित एजी चर्च, बाजोरिया रोड के चर्च कंपाउंड स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा हुई। रात 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटियां बज उठी। लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सांता क्लॉज ने उपहार वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने गिरजाघरों में कैंडल जलाई और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।
आज पूरे दिन होंगे कार्यक्रम

क्रिसमस पर्व पर सोमवार को पूरे दिन गिरजाघरों में कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल होंगे। सुबह आठ बजे से गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं शुरू होंगी। पूरे दिन गिरजाघरों में लोगों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरनी सजाई, झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

गिरजाघरों में चरनी सजाई गई है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह जन्म से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चरनी को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed