{"_id":"6909fd988ef275d16a09baa4","slug":"chur-defeated-shuktirtha-to-win-the-womens-kabaddi-title-meerut-news-c-14-mrt1058-1019222-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छुर ने शुकतीर्थ को हराकर जीता महिला कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छुर ने शुकतीर्थ को हराकर जीता महिला कबड्डी का खिताब
Tue, 04 Nov 2025 06:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ मेला ग्राउंड में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में छुर गांव की टीम ने शहीद भगत सिंह एकेडमी शुकतीर्थ की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता -उपविजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
पहले सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले में शहीद भगत सिंह एकेडमी ने छछरौली को 45-15 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ के गांव छुर की टीम ने छछरौली बी टीम को 30-5 से हराया। एकतरफा फाइनल मुकाबले में गांव छुर की टीम ने शहीद भगत सिंह एकेडमी शुकतीर्थ को 25-5 से हराकर खिताब जीत लिया। अंकित आर्य, अंकित बालियान, पिंटू मलिक बधाई ने मुख्य निर्णायक की भुमिका निभाई। अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार,जेई कुशलवीर, सुरेंद्र बाबू, रविन्द्र,अक्षय शर्मा, नरेंद्र गर्ग प्रदीप निर्वाल का सहयोग रहा।