फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chunavi Ran: Election symbols will be available after withdrawal of nominations today

चुनावी रण: आज नाम वापसी के बाद मिलेंगे चुनाव चिह्न, सांसद सीट के लिए मैदान में नौ प्रत्याशी

Mon, 08 Apr 2024 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 11:53 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। अभी तक नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं आज प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Chunavi Ran: Election symbols will be available after withdrawal of nominations today
कलक्ट्रेट पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया के तहत आज नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। अभी तक सांसद की सीट के लिए नौ दावेदार हैं। आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। दोपहर में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ सीट पर सांसद की कुर्सी पर बैठने के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान 22 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के उपरांत भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी समेत नौ उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए थे, जबकि विभिन्न खामी पाए जाने पर 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी रण: पश्चिम में चाल बदलता रहा हाथी, 2019 में बसपा ने दलित वोट बैंक के जरिये कई सीटें की थीं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जांच में भाजपा के अरुण गोविल, सपा की सुनीता वर्मा, बसपा के देवव्रत त्यागी, सबसे अच्छी पार्टी के अफजाल, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के आबिद हुसैन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र, मजलूम समाज पार्टी के लियाकत, जय हिंद नेशनल पार्टी के हिमांशु और निर्दलीय मोहम्मद अफजल का नामांकन सही पाए गए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होंगे। दोपहर तीन बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।

मेरठ-हापुड़ सीट पर भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशियों समेत नौ उम्मीदवार है, जिसमें चार मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल है। आज नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर और साफ हो जाएगी।

चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी भी अपने चुनाव प्रचार को तेज कर देंगेे। वैसे इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अरुण गोविल, सपा की सुनीता वर्मा और बसपा के देवव्रत त्यागी के बीच रहेगा। इस सीट पर मतदान 26 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed