फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Christmas taught us to follow the path of humanity and truth.

Meerut News: मानवता और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दे गया क्रिसमस

Sun, 28 Dec 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Christmas taught us to follow the path of humanity and truth.
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते श्रद्धालु। संवाद
सरधना। क्रिसमस पर्व के अवसर पर शनिवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं ने माता मरियम के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। चर्च परिसर में दिनभर प्रार्थनाओं का सिलसिला चलता रहा। धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु मसीह के जीवन, त्याग, बलिदान और उनके संदेशों के बारे में बताया।
विज्ञापन

पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने कहा कि प्रभु यीशु ने धरती पर अवतार लेकर मानवता की सेवा की और लोगों को सत्य व प्रेम के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर स्थित चरणी स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। फादर ने बताया कि यह स्थल प्रभु से जुड़ी आस्था का प्रतीक है। यहां मोमबत्ती जलाकर मसीही समाज मंगलकामना करता है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने प्रभु यीशु के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर अपने गुनाहों के लिए क्षमा मांगी और मन्नतें भी मांगी। धर्मगुरुओं ने बताया कि प्रभु यीशु का संदेश सत्य, शांति और भाईचारे पर आधारित है। इसे समाज और नई पीढ़ी को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed