फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Christmas preparations begin, the message of the arrival of Lord Jesus Christ is being taken to every home.

Meerut News: क्रिसमस की तैयारियां शुरू, प्रभु यीशु मसीह के आगमन का संदेश घर-घर पहुंचाया

Fri, 19 Dec 2025 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Christmas preparations begin, the message of the arrival of Lord Jesus Christ is being taken to every home.
सरधना। नगर में चर्च और आसपास के मोहल्लों तथा विद्यालयों में क्रिसमस पर्व की प्रभु यीशु मसीह के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में चर्च और आसपास के मोहल्लों तथा विद्यालयों में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू हुई कैरोल सिंगिंग के साथ ही प्रभु यीशु मसीह के आगमन का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। शुक्रवार को फादर मार्टिन रावत और अन्य श्रद्धालु संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, झिटकरी रोड पर गुरुकुल, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज और कृपाओं की माता हॉस्पिटल सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे।
श्रद्धालुओं और बच्चों के समूह ने पारंपरिक भजनों और कैरोल सिंगिंग के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। समूह ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु के जन्म का महत्व समझाया। क्रिसमस के नजदीक आते ही चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जन्म का प्रतीक ‘चरनी’ सजाने का कार्य शुरू हो गया है। बालक यीशु, माता मरियम, संत जोसेफ, चरवाहे और पशु-पक्षियों की आकर्षक आकृतियां सजाई जा रही हैं। रंग-बिरंगी लाइटें, फूल और प्राकृतिक सामग्री से सजाई जा रही चरनी से भक्तिमय वातावरण बन गया है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नौरोजी प्रार्थना के दौरान ईसा मसीह के उपदेशों, शिक्षाओं और उनके वचनों को याद किया गया। प्रार्थना सभा में बताया गया कि क्रिसमस का पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि उपवास और संयम का समय भी है। फादर मार्टिन रावत और फादर वलेरियन पिंटो ने प्रभु यीशु के जीवन, उनके बलिदान और मानवता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभु ने शोषितों और गरीबों की सेवा को सर्वोच्च धार्मिक कर्तव्य बताया और अपने जीवन के माध्यम से प्रेम, सहनशीलता और सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed