फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Across city celebrated Christmas, everyone congratulates each other

शहरभर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस, सभी ने एक दूसरे को दी बधाई

Mon, 26 Dec 2016 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Dec 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
Across city celebrated Christmas, everyone congratulates each other
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस का त्योहार शहरभर में धूमधाम से मनाया गया। चर्च और गिरजाघरों में श्रद्धालुओं ने चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन किए। वहीं मिस्सा बलिदान और प्रार्थना सभा की गई। चर्च और गिरजाघरों में मेले जैसा माहौल रहा। सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सांता क्लॉज ने जगह-जगह बच्चों को मिठाई और खिलौने बांटे।

विज्ञापन


क्रिसमस पर सुबह आठ बजे से ही चर्च और गिरजाघरों में लोग पहुंचने शुरू हो गए। बेगमपुल के निकट सेंट जोजफ चर्च में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जहां प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मोमबत्तियां जलाई। वहीं मिस्सा बलिदान और प्रार्थना सभा की। फादर टाइटस, फादर संजय, फादर रोशन आदि ने श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। कहा कि प्रभु यीशु मानव के रूप में मानव जाति से मिलने धरती पर आए और कल्याण किया। प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति को प्रेम, खुशी और आनंद के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च के रैव्ह पीके जोशी ने चर्च में मिस्सा बलिदान कराया, वहीं प्रार्थना सभा कराई। उन्होंने सभी को प्रभु यीशु के संदेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रेम और ईमानदारी से जीवन जीना ही प्रभु यीशु को प्यार करना है। साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने चरनी में प्रभु यीशु की झांकी के दर्शन किए। वहीं प्रार्थना सभा की। फादर सहाय राज ने सभी को प्रभु यीशु का मानव जाति के प्रति संदेश दिया। रुड़की रोड स्थित सेंट पॉल मैथोडिस्ट चर्च, लालकुर्ती स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सिविल लाइन स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना सभा की। सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। चर्च परिसर और बाहर खेल खिलौने और प्रभु यीशु के पोस्टर आदि की दुकानों पर लोगों खूब खरीदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed