{"_id":"6a6a23dd7b98f15f5e0845b0","slug":"chief-ministers-mass-marriage-157-couples-tied-the-nuptial-knot-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108113-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 157 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 157 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
विज्ञापन
जानीखुर्द। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेते दुल्हा दुल्हन फोटो विभाग
- 69 हिंदू और 88 मुस्लिम जोड़े एक-दूसरे के हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को बागपत रोड पर गांव कुराली में स्थित अवतार एस्टेट फार्म हाउस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कुल 157 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 69 हिंदू और 88 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।
विकास खंड दौराला से 23, जानीखुर्द से 20, रोहटा से 12, सरूरपुर से 13, सरधना से 8 और मेरठ से पांच जोड़े शामिल हुए। मेरठ नगर निगम से 45, सिवालखास से 10, हर्रा से 6, खिवाई व लावड़ से चार-चार, नगर पालिका सरधना से तीन, नगर पंचायत दौराला व करनावल से दो-दो जोड़ों ने योजना का लाभ प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद, ब्लॉक प्रमुख जानी गौरव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मेरठ कपिल मुखिया तथा उपनिदेशक (समाज कल्याण, मेरठ मंडल) सुनीता यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पूजा सहरावत, दौराला, जानीखुर्द, मेरठ, रोहटा एवं सरधना के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।