फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister took meeting regarding pollution, instructions to sprinkle water

Meerut News: प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बैठक, पानी का छिड़काव करने के निर्देश

Tue, 19 Nov 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister took meeting regarding pollution, instructions to sprinkle water
मेरठ। बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सोमवार रात अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और प्रदूषण रोकथाम के उपाय करने के लिए निर्देशित किया। जैसे पानी का छिड़काव कराया जाए, कूड़ा जलाने वाले और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की हिदायत दी। इससे पहले दिन में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रैप के चौथे चरण के अनुसार प्रदूषण की रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त ने डीएम से कहा था कि ग्रैप में शामिल सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बढ़ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी इंतजाम किए जाएं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को सभी निकायों से मिल कर पानी का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कूड़ा जलाए और निर्माण के दौरान नियमों का पालन नहीं करे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed