फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister inaugurated embankment near Hansapur Parsapur village in Khadar region

खादर क्षेत्र के हंसापुर परसापुर गांव के पास तटबंध का मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया लोकार्पण

Thu, 04 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated embankment near Hansapur Parsapur village in Khadar region
खादर क्षेत्र के हंसापुर परसापुर गांव के पास तटबंध का मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया लोकार्पण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन 870.79 लाख रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ आने के समय से पहले ही सभी कार्य योजना पूर्ण कर ली जाएं।
हंसापुर परसापुर के पास तटबंध बनाया जाना है। बुधवार को शेरपुर नई बस्ती के समीप सिंचाई विभाग के द्रोण कुमार, जेई जागेश्वर कुमार आदि ने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना। गंगा तटबंध की परियोजना के लोकार्पण पर विधि विधान से पूजा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, यह हमारी आस्था से जुड़ी हुई है। इसलिए हमें गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए संकल्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ में जो मिट्टी और सिल्ट गंगा में पहुंच जाती है उसके लिए सरकार जल्द ही रॉयल्टी के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को इसकी बिक्री करेगी। इससे शासन प्रशासन की आय बढ़ेगी साथ ही गंगा की सफाई भी होगी। उन्होंने कहा कि जिन संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ का ज्यादा खतरा है, वहां अभी से कार्य प्रारंभ कर दिए जाए।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाने में होंगे सफल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ बचाव के कार्यों में अब पहले की तुलना में ज्यादा काम किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हम लोग बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने में सफल होंगे। प्रदीप मान, ध्यान सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed