फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath Mahotsav: Reserved seats full in most trains till 25th November, no seats for Mumbai-Ahmedabad

छठ महोत्सव: 25 नवंबर तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल, मुंबई-अहमदाबाद के लिए कोई सीट नहीं

Mon, 04 Nov 2024 09:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 04 Nov 2024 09:51 PM IST
सार

दिवाली के बाद लोग अपने घरों से काम पर लौट रहे हैं, तो उन्हें रेल टिकट बुक करने में परेशानी हो रही है। आरक्षित टिकट वाले भी खचाखच भरी ट्रेनों में यात्रा करने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Chhath Mahotsav: Reserved seats full in most trains till 25th November, no seats for Mumbai-Ahmedabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंच महोत्सव के त्योहार पूरे हो चुके हैं और छठ पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में त्योहार के बाद अपनी नौकरी और काम पर लौटना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में आरक्षण फुल है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई आदि लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में 25 नवंबर तक कोई सीट नहीं है। तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। योगा एक्सप्रेस, बांदा एक्सप्रेस, देहरादून सुपर फास्ट, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 150 से ऊपर पहुंच गई है। जिन्होंने पहले से टिकट आरक्षित कर रखे हैं, उन्हें भी भीड़ के साथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेन फुल होकर चल रही है। पहले से ही आरक्षित यात्रियों के अलावा सामान्य श्रेणी की बोगियां भी खचाखच चल रही है। रेलवे की ओर से दिवाली स्पेशल केवल दो ही ट्रेन चलाई गईं। छठ पर्व स्पेशल ट्रेन मेरठ से होकर नहीं गुजरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी एसी में प्रतीक्षा सूची 51 तक और स्लीपर श्रेणी में सूची 153 तक पहुंच गई है। देहरादून-बांदा एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 48 और स्लीपर श्रेणी में 148 तक वेटिंग चल रही है। ऋषिकेश से अहमदाबाद तक चलने वाली योगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 126 और थर्ड एसी में 87 तक वेटिंग हैं। नौचंदी एक्सप्रेस में स्लीपर में 94 और थर्ड एसी में 40 वेटिंग चल रही हैं। देहरादून बांद्रा सुपरफास्ट स्लीपर में 78 और थर्ड एसी में 48 प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन

कोच्चुवेली एक्सप्रेस में स्लीपर में 125 और थर्ड एसी में 27 वेटिंग चल रही है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हरिद्वार सुपर फास्ट में थर्ड एसी में 43 और द्वितीय श्रेणी एसी में 27 वेटिंग है। सूबेदारगंज प्रयागराज एक्सप्रेस में स्लीपर में 39 वेटिंग चल रही है। इन सभी ट्रेनों में 25 नवंबर के बाद ही टिकट उपलब्ध है। मेरठ से प्रयागराज चलने वाली संगम एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed