फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath festival concludes after offering prayers to the rising Sun God.

Meerut News: उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद संपन्न हुआ छठ पर्व

Tue, 28 Oct 2025 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival concludes after offering prayers to the rising Sun God.
कस्बे की बी ब्लॉक में छठ पूजा करती महिलाएं श्रोत संवाद
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में पिछले चार दिनों से चल रहा छठ पर्व का समापन उगते हुए भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने और विधिविधान से पूजा-अर्चना करने के बाद संपन्न हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मध्य गंग नहर किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ व्रत का समापन किया। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए क्षेत्र के जल स्रोतों के विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाएं सुबह 5:00 बजे ही पहुंच गई थी। सुबह जैसे ही सूर्य की लालिमा दिखी व्रती महिलाएं भगवान भास्कर को अर्घ्य देने में जुट गई। इस अवसर पर मध्य गंग नहर किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात में आसमान में बादलों को देखकर महिलाएं मायूस थी। किंतु सुबह होते ही भगवान भास्कर का दीदार हो गया। सूर्य उपासना व लोक आस्था के इस पर्व के समापन अवसर पर व्रती महिलाओं ने परिवार के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। आसपास के गांवों की महिलाओं ने भी सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा।

कस्बे की बी ब्लॉक में छठ पूजा करती महिलाएं श्रोत संवाद

कस्बे की बी ब्लॉक में छठ पूजा करती महिलाएं श्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed