फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath festival 2023: Kharna took place on second day of Chhath Puja,Fasting women will offer Arghya to Sun

छठ पर्व 2023: छठ उत्सव के दूसरे दिन हुआ खरना, आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Sun, 19 Nov 2023 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

लोक आस्था के पर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण किया। आज अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य  दिया जाएगा। मेरठ में इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। छठ पर्व चार दिन तक चलता है। इस बार छठ पर्व पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Chhath festival 2023: Kharna took place on second day of Chhath Puja,Fasting women will offer Arghya to Sun
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्साह और आनंद के साथ छठ पूजा का दूसरा दिन शनिवार को खरना हुआ। मेरठ में छठ मैया की दूसरे दिन की पूजा में गुड़ की खीर, केला और रोटी का प्रसाद बनाया गया। शहर में गंगानगर, मोदीपुरम, सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड सहित दिल्ली रोड पर विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। रविवार को सभी व्रती महिलाएं अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। गंगोल तीर्थ, जेलचुंगी, छावनी रामताल वाटिका, मोदीपुरम और गंगानगर में आयोजन होंगे।
विज्ञापन

 
परिवार की खुशहाली के लिए रखा व्रत
गंगानगर निवासी राजेश भारती ने बताया कि उनके छोटे भाई रुकेश की पत्नी रिंकी ने छठ पूजा का व्रत रखा है। सामूहिक रूप से खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 10 परिवार आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

20 साल से पत्नी रख रही है व्रत
रक्षापुरम निवासी समर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी किरन सिंह 20 साल से व्रत रख रही हैं। खरना का प्रसाद सामूहिक रूप से ग्रहण करने के लिए कार्यक्रम गंगानगर में परमहंस यादव के यहां होगा। आठ व्रती परिवार एकसाथ एकत्र होंगे।

सीसीएसयू में एक साथ पूजन करेंगे 20 व्रती
सीसीएसयू के जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार चौबे ने बताया कि वह कई वर्षों से यूनिवर्सिटी में सामूहिक छठ पूजा का आयोजन कर रहे हैं। पत्नी प्रतिमा चौबे 30 वर्ष से व्रत कर रही हैं। आज खरना के समय 20 व्रती परिवार के साथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनके परिजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


 

Chhath festival 2023: Kharna took place on second day of Chhath Puja,Fasting women will offer Arghya to Sun
छठ पूजा करती व्रती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

गंगोल तीर्थ पर मेले की तैयारी
गंगोल तीर्थ छठ पूजा की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। इस बार भव्य मेले का आयोजन होगा। मेला स्थल पर अस्थाई दुकानें सज गई हैं। बच्चों के लिए विशाल झूले लगाए गए हैं। तालाब की भी सफाई हो गई है। गंगोल तीर्थ पर रंगोली सजाई गई है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक मेला रहेगा। गगोल तीर्थ के महंत स्वामी शिवदास जी महाराज का कहना है कि रविवार दोपहर से दूरदराज के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। सभी के रहने खाने की व्यवस्था तीर्थ पर की गई है।

एडीजी ने परखी गगोल तीर्थ की सुरक्षा व्यवस्था
छठ महापर्व की तैयारियों के बीच शनिवार को एडीजी राजीव सभरवाल, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह व सीओ शुचिता सिंह ने गगोल तीर्थ की सुरक्षा व्यवस्था का परखी। थाना पुलिस को व्यवस्था में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए।

छठ पर्व के दौरान गगोल तीर्थ पर सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं, जिस कारण गगोल रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार शाम को एडीजी राजीव सभरवाल ने पार्किंग व्यवस्था अलग कराने के निर्देश दिए, साथ ही सीसीटीवी कैमरों को देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed