{"_id":"6a35393ae7836c57da0f537e","slug":"chew-your-food-32-times-for-good-digestion-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1222113-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अच्छे पाचन के लिए 32 बार चबाकर खाएं खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अच्छे पाचन के लिए 32 बार चबाकर खाएं खाना
विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में साधकों को कराए योग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्यों ने साधकों को योग कराए। योग विज्ञान संस्थान पूर्वी जिला मेरठ द्वारा मेरठ वन सोसाइटी में चल रहे सात दिवसीय मोटापा एवं शुगर निवारण योग शिविर के छठे दिन जिला प्रधान सुनील सैन ने बताया गया कि भोजन 32 बार चबाकर खाएं। इससे पाचन अच्छा होता है।
वरिष्ठ शिक्षक देवकरण गर्ग और पवन सिंह बालियान ने प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में रीता गर्ग, गौरव, अंजना, अभय गर्ग और प्रदीप का सहयोग रहा।
रोटरी क्लब मेरठ विराट एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शिविर में योगाचार्य श्याम वर्मा ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए नियमित योग के लाभ बताए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष भरत राम अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में शांति पाठ एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
प्रभात नगर जेल चुंगी चौराहे के पास योग विज्ञान संस्थान चल रहे शिविर में वरिष्ठ योग शिक्षक धनीराम ने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन एवं पाद वृत्त आसन का अभ्यास कराया तथा इनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। अवधेश पाठक, श्रीप्रकाश बाजपेई, रोहित रामपाल, संजय राठी, सरिता, रीता एवं कलावती का सहयोग रहा।