फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheers for the Tricolour echoed in Sardhana-Daurala as the BJP organized a 'Tiranga Yatra' and a bike rally.

Meerut News: सरधना-दौराला में गूंजा तिरंगे का जयघोष, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा और बाइक रैली

Wed, 12 Aug 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Cheers for the Tricolour echoed in Sardhana-Daurala as the BJP organized a 'Tiranga Yatra' and a bike rally.
सरधना। नगर के बिनौली रोड पर तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व विधायक संगीत सोम व भाजपा कार्यकर्ता। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना/दौराला। भाजपा सरधना नगर मंडल की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन के की। संयोजक ललित गुप्ता रहे। संगीत सोम ने कहा कि देशप्रेम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान के लिए देश के लाखों वीरों ने बलिदान दिया है। यात्रा में सुभाष, वेद प्रकाश, रक्षित गर्ग, वीरेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, मग्गू प्रधान, वीरेंद्र सैनी, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, अर्जुन राणा, डॉ. ओमकार पुंडीर, शानू जैन, सुहेल शाह, राहुल चौहान मौजूद रहे।


वहीं, दौराला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली दौराला चौराहे से शुरू होकर लावड़ रोड, मोहम्मदपुर, पनवाड़ी और भराला होते हुए टोल प्लाजा पहुंची, जहां समापन हुआ। रैली में ओमप्रकाश पाल, मनोज शर्मा तिरोड़ी, ऋषिपाल भंडारी, प्रदुम्न जैन, हरेंद्र चौधरी, लाजपाल चौहान, नितिन शर्मा, नितिन चौहान, ललित राणा, शिवकुमार चौहान, सचिन उपाध्याय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed