यूपी: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव झुनझुनी निवासी लखीराम ने बताया कि उसका भतीजा रविंद्र एमए पास है। वह गांव में रहता है। वह गांव गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक व्यक्ति को 4-5 साल से जानता है। उसने करीब चार माह पहले उसके भतीजे रविंद्र की नौकरी लगवाने की बाबत 15 लाख रुपये लिये। इसके बाद बीती 17 मई को रविंद्र के नाम डाक से नियुक्ति पत्र आया। जिसे लेकर वह रेलवे विभाग में गया तो जानकारी हुई वह फर्जी है।
उन्होंने इस बाबत आरोपी से बात की। इस पर उसने चार लाख रुपये लौटाने को कहा। वहीं, 11 लाख अन्य के पास बताकर लौटने में असमर्थता जताई। जिस पर उसको विश्वास हो गया कि आरोपी ने 15 लाख रुपये ठग लिये हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।