फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheated of 1.75 lakh in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 1.75 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े

Mon, 13 Sep 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 1.75 lakh in the name of sending abroad
विदेश भेजने के नाम पर 1.75 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े
विज्ञापन

खरखौदा। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर पीपली खेड़ा के एक युवक 1.75 लाख रुपये ठग लिए गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी नसरीन पत्नी इसराइल के अनुसार, उसके बेटे सलमान को नौकरी के लिए कुवैत भेजने के नाम पर गांव के ही गुल सनोवर व उसके एक रिश्तेदार ने 1.75 लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने 25 जुलाई को उसके बेटे को फर्जी वीजा व हवाई टिकट दे दिया। जब सलमान कुवैत जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो सारे कागजात फर्जी निकले। शनिवार शाम को पीड़िता आरोपी पक्ष से अपने पैसे वापस मांगने गई। आरोपी पक्ष ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसे से हमला कर दिया, जिसमें महिला के कपड़े भी फट गए। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed