फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaupal will be organised for collection of house tax, physical verification of the house will also be done.

Meerut News: गृह कर वसूली के लिए चौपाल लगाएंगे, मकान का भौतिक सत्यापन कराना भी बताएंगे

Wed, 17 Sep 2025 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Chaupal will be organised for collection of house tax, physical verification of the house will also be done.
नगर निगम शहर के वार्डाें में चौपाल लगाने की तैयारी, स्वकर निर्धारण प्रपत्र भी भवन स्वामियों से भरवाएंगे अधिकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भवन स्वामियों से नए गृहकर की वसूली के लिए नगर निगम वार्डों में अपनी चौपाल लगाएगा। वसूली के साथ-साथ भवन स्वामी को स्वकर निर्धारण प्रपत्र देकर उन्हें भवन का भौतिक सत्यापन कराना बताया जाएगा। इसके लिए नगर निगम में 100 लोगों को अस्थायी तौर पर लगाने के लिए मंथन कर रहा है। निगम ने 2415 अस्थायी कर्मचारियों के साथ पुरानी कंपनी को ही 100 अतिरिक्त कर्मी देने का प्रस्ताव बनाया है।
नए गृहकर की वसूली पर अभी असमंजस की स्थिति बनी हैं। नगर निगम की बोर्ड बैठक में नए गृहकर पर रोक लगाकर पुराने गृहकर बिल वितरित कराकर वसूली करने का प्रस्ताव भाजपा के पार्षदों द्वारा रखा गया था। इस पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने स्वीकृति दी थी। मंगलवार को भाजपा पार्षद अजय चंद्रा, राजीव गुप्ता उर्फ काले, पवन गोयल, अरुण मचल, रामपाल सिंह यादव सहित कई पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था। इसमें 2024-25 में बढ़े नए गृहकर न देने की कही और 2025-26 से नए गृहकर लेने का प्रस्ताव पार्षदों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के सामने रखा। नगर आयुक्त ने शासन को भाजपा पार्षदों के प्रस्ताव को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता का कहना है कि पहले नगर निगम छूटे हुए भवनों से गृहकर की वसूली करे। नाम परिवर्तन शुल्क 50 हजार रुपये से घटाकर 10 हजार रुपये होना चाहिए। 2020 में भी नाम परिवर्तन शुल्क मनमर्जी से 500 रुपये से 50 हजार तक बढ़ाया गया था। शासन ने घटाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके बावजूद निगम ने महानगर के लोगों से बढ़ा नाम परिवर्तन शुल्क वसूला है। भवन स्वामियों को बढ़ा हुआ नाम परिवर्तन शुल्क की धनराशि वापस होनी चाहिए। इस मामले की शिकायत व्यापारी नगर आयुक्त से कर चुका है और इसकी शिकायत कमिश्नर से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed