फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Saheb's book is also taught abroad: Veerpal

विदेशाें में भी पढ़ाई जाती है चौधरी साहब की लिखी पुस्तक : वीरपाल

Thu, 18 Dec 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Saheb's book is also taught abroad: Veerpal
सीसीएसयू में चौ.चरण सिंह के जीवन और विचार विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी रही प्रथम
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जीवन एवं विचार विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान भगवती कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्रियांशी को मिला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौ. साहब की अर्थशास्त्र की किताबें विदेशों तक पढ़ाई जाती हैं। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
द्वितीय स्थान डीएन कॉलेज के अंशु यादव को मिला। तृतीय स्थान पर विधि अध्ययन संस्थान सीसीएसयू के आरजू त्यागी रहे। सांत्वना पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय, बीबीनगर बुलंदशहर के यश कुमार और द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज दनकौर की राखी नागर को मिला।
विज्ञापन

शुभारंभ कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह समन्वयक साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद और प्रो. केके शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद डॉ. विवेक कुमार ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चौधरी साहब विधि के कुशल छात्र एवं अधिवक्ता रहे। वह महान किसान नेता भी थे। अर्थशास्त्र पर उनकी किताब विदेशों में भी पढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी किताबें पढ़ने एवं नीतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. केके शर्मा ने कहा कि छात्रों को चौधरी चरण सिंह की पुस्तक शिष्टाचार अवश्य पढ़नी चाहिए। डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. वैशाली पाटील और डॉ. अमरपाल सिंह ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।


प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं उससे संबंधित महाविद्यालयों से लगभग 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. सरोज कुमारी, प्रो. क्षमा गुप्ता एवं डॉ. निशात जहां शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सोनल भूषण ने किया और डॉ. सुदेशना ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. विकास कुमार, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. महिपाल, डॉ. धनपाल, डॉ. मीनाक्षी सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed