फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Jayant Singh condemned the Hapur incident, supported lawyers and demand to suspend DM SP

UP: वकीलों के समर्थन में चौधरी जयंत, बोले- शर्मसार करने वाली है हापुड़ की घटना, DM-SP को निलंबित करने की मांग

Fri, 01 Sep 2023 04:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

UP News : चौधरी जयंत सिंह भी वकीलों के समर्थन में आ गए हैं। रालोद की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें चौधरी जयंत ने कहा कि हापुड़ की घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने हापुड़ के डीएम और एसपी को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh condemned the Hapur incident, supported lawyers and demand to suspend DM SP
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कड़ी निंदा की है। रालोद की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें जयंत ने कहा है कि मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। साथ ही कहा कि यह घटना अलोकतांत्रिक और शर्मसार करने वाली है।

विज्ञापन


चौधरी जयंत सिंह ने इस मामले में हापुड़ के डीएम और एसपी को तुरंत निलंबित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इस तरह की घटनाओं के सख्त खिलाफ है और हापुड़ के वकीलों की मांग का समर्थन करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ में हुआ था लाठीचार्ज
यूपी के हापुड़ जिले में पुलिस ने मंगलवार को अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं से कोतवाली पुलिस की जमकर नोकझोंक और खींचातानी हुई। पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया था। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

हापुड़ में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला अधिवक्ता एवं उसके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील चौपला पर जाम लगा दिया था। अधिवक्ता मुकदमा वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed