फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Jagan Singh Memorial Football Tournament starts today.

Meerut News: चौधरी जगन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट आज से

Sun, 28 Dec 2025 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Jagan Singh Memorial Football Tournament starts today.
मेरठ। नौवें चौधरी जगन सिंह तोमर ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट रविवार से रजबन स्थित तालकटोरा फुटबाल मैदान में खेला जाएगा। इसमें उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, आर्मी समेत कई टीमें प्रतिभाग करेंगी। मेरठ व आसपास से 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें से चार टीमें ऑल इंडिया राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसमें विजेता और उपविजेता टीम को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी आयोजन सचिव पवन तोमर सहित अन्य सदस्यों ने शनिवार को फुटबाल मैदान में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट 28 दिसंबर से चार जनवरी तक खेला जाएगा। इसमें सीनियर वर्ग के अलावा अंडर-15 पुरुष वर्ग में भी स्पर्धाएं होंगी। इनमें आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। वहीं, महिला वर्ग में भी मुकाबले खेले जाएंगे। स्थानीय स्तर पर 16 टीम होंगी। इनमें से चार टीमें ऑल इंडिया राउंड में जाएंगी। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों की टीमें रहेंगी।
विज्ञापन

रोजाना दर्शकों के लिए भी ड्रॉ के आधार पर फुटबाल दी जाएगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रविवार को दोपहर एक बजे से होगा। टूर्नामेंट में महावीर विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग रहेगा। उद्घाटन मैच जेनेक्स व डिफेंस यूनाइटेड के बीच होगा। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज होंगे। इस दौरान अध्यक्ष राजेश यादव, लव पाल सिंह, अशोक भटनागर, राजेंद्र प्रकाश, अशोक भटनागर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed