फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Charan Singh's life is an example of simplicity, honesty and public service: Sangeeta Shukla

चौधरी चरण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का उदाहरण है : संगीता शुक्ला

Wed, 24 Dec 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh's life is an example of simplicity, honesty and public service: Sangeeta Shukla
मेरठ। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। वे ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का माध्यम बनाया। उनका पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण वे किसानों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझते थे और सदैव उन्हें देश की रीढ़ मानते हुए उनकी आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहे। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद परिसर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया और विधि-विधान से हवन हुआ। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, शोध निदेशक प्रो. वीरपाल सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता, समन्वयक प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. रमाकांत, प्रो. विजय जायसवाल, डॉ. प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed