फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Charge sheet prepared in case of fraud in meeting

मेरठ जेल में विधायक विजय मिश्रा से मिलने वाले हनुमान पांडे पर चार्जशीट

Mon, 08 Feb 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet prepared in case of fraud in meeting
मेरठ। फर्जी कागजातों से ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्रा से मेरठ जिला जेल में मुलाकात करने वाले हनुमान पांडे के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। हनुमान पांडे पर थाना मेडिकल में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ था। 18 दिसंबर, 20 को उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस समय मेरठ जेल में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साल 2011 में विधायक विजय मिश्रा को नैनी जेल से मेरठ जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान हनुमान पांडे निवासी गांव मेहरा थाना लालपुर प्रयागराज ने करीब दस बार विधायक से मेरठ जेल में मुलाकात की थी। संदेह होने पर जांच की गई तो सामने आया कि हनुमान ने मुलाकात के लिए जेल में गांव इब्राहिमपुर थाना गोपीगंज जिला संत रविदासनगर के पते की आईडी जमा कराई थी। हनुमान फर्जी पता दिखाकर जेल में विधायक से मिलने आता था। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि आरोपी हनुमान के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है, जो जल्द ही न्यायालय में दाखिल की जाएगी। आरोपी पर अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed