फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Character building and discipline are essential in modern education: Ajay Gupta

आधुनिक शिक्षा में चरित्र निर्माण और अनुशासन अनिवार्य : अजय गुप्ता

Mon, 08 Sep 2025 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Character building and discipline are essential in modern education: Ajay Gupta
सुभारती में हुआ व्याख्यान
- सुभारती विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षा प्रणाली में योगदान पर हुआ व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षा प्रणाली में योगदान विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान किया गया। इसमें वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के शैक्षिक दर्शन और आधुनिक शिक्षा में उसके महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाजसेवी अजय गुप्ता और अनोज राज मुख्य वक्ता रहे।
गुप्ता ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में भी चरित्र निर्माण और अनुशासन जरूरी है। नेताजी का मानना था कि सभी वर्गों के लिए सार्वभौमिक शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने वैदिक शिक्षा प्रणाली और नैतिकता पर बल दिया। उन्होंने आधुनिक शिक्षा में चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य, अनुशासन और कर्मयोग को अनिवार्य बताया। डॉ. अनोज राज ने कहा कि शिक्षा ज्ञान के साथ ही व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्थान का माध्यम है।
विज्ञापन

महिला शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोई भी समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता, जब तक महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर न हों। उन्होंने कहा कि कि यदि नेताजी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो देश का परिदृश्य बिल्कुल अलग होता। व्याख्यान के अंत में मेजर डॉ. देशराज सिंह ने गीता के ज्ञान को सर्वोत्तम बताया। उन्होंने कहा कि अधिकतर महापुरुषों ने गीता से ही प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि नेताजी ने भी अपने सिद्धांतों को गीता के श्लोकों को ही आधार बनाकर प्रतिपादित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed